Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला की गुहार सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री सैनी, अधिकारियों को दी चेतावनी

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला की दर्दभरी शिकायत ने सभी को भावुक कर दिया। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के शिवाला रामकुंडी में आयोजित कार्यक्रम में मेहरा गांव की महिला प्रियंका ने खेत के रास्ते का विवाद उठाते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह अपने बेटे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी।

महिला ने बताया कि उनके खेत के रास्ते में ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है। उसने कहा कि अब तक 19 शिकायतें देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। अपनी बात रखते हुए महिला भावुक होकर रोने लगी।

महिला की शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किया और एसडीएम लाडवा को मामले की जांच के निर्देश दिए। साथ ही एसपी को धमकी देने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आम लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगवाने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जनसंवाद कार्यक्रम में कुल 338 शिकायतें दर्ज की गई थीं। मुख्यमंत्री ने शुरुआत में मंच से कुछ शिकायतें सुनीं, लेकिन बाद में लोगों के बीच पहुंचकर सीधे शिकायतकर्ताओं से बातचीत की और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाडवा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में क्षेत्र में 807 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं और 74 में से 38 घोषणाओं का काम पूरा हो चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.