Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10.19 करोड़ के धान घोटाले का खुलासा, दो राइस मिल संचालकों समेत सात लोगों पर केस दर्ज

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में करोड़ों रुपये के धान घोटाले का मामला सामने आया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच में दो राइस मिलों से करीब 36 हजार क्विंटल धान गायब मिला है, जिससे सरकार को 10 करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में दो राइस मिल संचालकों, दो डीएफएससी निरीक्षकों और एक सहायक निरीक्षक के खिलाफ तरावड़ी थाना में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब पूरे मामले की जांच पुलिस करेगी।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने तरावड़ी स्थित बालाजी राइस मिल और विश्वकर्मा राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया था। जांच के दौरान बालाजी राइस मिल में करीब 10 हजार क्विंटल धान कम पाया गया। इसके अलावा मिल के अंदर लगी मशीनरी भी चालू हालत में नहीं मिली और वहां कबाड़ जैसी स्क्रैप मशीनें पाई गईं। जांच में सामने आया कि मिल में धान की निगरानी की जिम्मेदारी डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र, जो फिलहाल निलंबित हैं, और सहायक निरीक्षक रामफल, जिन्हें बर्खास्त किया जा चुका है, के पास थी। वहीं मिल मालिक मोहित, सुरेंद्र और उनके पार्टनर अरुण सरकार को धान के बदले चावल उपलब्ध करवाने के जिम्मेदार थे, लेकिन गायब धान को लेकर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

डीएफएससी की शिकायत के आधार पर तरावड़ी थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं विश्वकर्मा राइस मिल के सत्यापन में करीब 26 हजार क्विंटल धान गायब मिला। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मिल में धान से चावल बनाने के लिए जरूरी मशीनें तक मौजूद नहीं थीं। इससे विभाग को संदेह हुआ कि मिल को गलत तरीके से धान आवंटित किया गया था। जांच में धान आवंटन पर डीएफएससी निरीक्षक हिमांशु और सहायक निरीक्षक रामफल के हस्ताक्षर भी मिले हैं। आरोप है कि मिल संचालक महेंद्र जांगड़ा ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी तरीके से धान की अलॉटमेंट करवाई थी। इस मामले में मिल संचालक महेंद्र जांगड़ा, निरीक्षक हिमांशु और सहायक निरीक्षक रामफल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, विश्वकर्मा राइस मिल ने सरकार को एक दाना चावल तक वापस नहीं किया, जबकि बालाजी राइस मिल ने भी बेहद कम मात्रा में चावल जमा कराया। इसी के बाद विभाग को गड़बड़ी का शक हुआ और भौतिक सत्यापन कराया गया। जांच में सामने आए इस बड़े घोटाले के बाद विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धान वास्तव में मिलों तक पहुंचा था या अधिकारियों और मिल संचालकों की मिलीभगत से उसे बाजार में बेच दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.