Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में ड्रग माफिया पर STF की बड़ी कार्रवाई: 35 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Summer express, गुरुग्राम । नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को भिवानी से बड़ी सफलता मिली है। गुरुग्राम STF टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भिवानी में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्कर रोहित को गिरफ्तार किया और उसके घर से करीब 35 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की।

आलमारी में छिपा करोड़ों का जखीरा

एसटीएफ के डीएसपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर विवेक के नेतृत्व में विशेष टीम ने पूरी तैयारी के साथ भिवानी में आरोपी के घर पर रेड की। जांच के दौरान रोहित के घर की अलमारी से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप पंजाब से लाई गई थी और हरियाणा के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जानी थी। डीएसपी सांगवान ने कहा कि रोहित जल्द अमीर बनने की लालसा में इस काले धंधे में शामिल हुआ था।

पंजाब से जुड़े तार और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

STF की जांच में खुलासा हुआ कि रोहित लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े था। आरोपी पंजाब के तस्करों से हेरोइन मंगवाता और हरियाणा में वितरित करता था। पूछताछ में रोहित के भाई का नाम भी सामने आया, जिस पर पहले से पंजाब में NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

STF ने शुरू की सप्लाई चेन और फंडिंग की जांच

एसटीएफ अब पूरे ड्रग नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस करोड़ों रुपये मूल्य की खेप के पीछे मुख्य फंडिंग कौन कर रहा था और पंजाब के कौन से बड़े तस्कर रोहित को माल सप्लाई कर रहे थे। साथ ही हरियाणा के किन जिलों में उसके सब-डीलर सक्रिय हैं, यह भी पता लगाया जा रहा है।

डीएसपी सांगवान ने कहा कि रोहित से गहन पूछताछ के बाद इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े नामों का भी पर्दाफाश होना तय है। STF का दावा है कि यह कार्रवाई न केवल हरियाणा बल्कि पूरे क्षेत्र में नशे की तस्करी के खिलाफ संदेश के रूप में काम करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.