Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में जंगलों में अवैध गतिविधियों पर सख्ती, जुर्माना 10 गुना तक बढ़ाया

Summer express, पंचकूला।  हरियाणा सरकार ने जंगलों में बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाया है। वन विभाग ने अवैध कटान, खनन, पशु चराई और वन उत्पादों की चोरी जैसे मामलों में लगने वाले जुर्माने की दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। कई मामलों में जुर्माना वर्ष 2017 की तुलना में 5 से 10 गुना तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) कार्यालय पंचकूला की ओर से सभी डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसरों (डीएफओ) को नए आदेश जारी किए गए हैं। संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

वन विभाग के अनुसार भारतीय वन अधिनियम की धारा-68 और हरियाणा फॉरेस्ट मैनुअल के नियमों के तहत यह संशोधन किया गया है। विभाग का कहना है कि जंगलों में लगातार बढ़ रहे अवैध कटान और खनन को रोकने के लिए जुर्माने में सख्ती जरूरी थी। इसी के तहत जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई, अवैध खनन, पशु चराने और वन उत्पादों की चोरी से जुड़े मामलों में दंड राशि बढ़ा दी गई है।

नई दरों के अनुसार अवैध चराई करने वालों पर अब पहले से कई गुना अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। भैंस या ऊंट चराने पर पहले अधिकतम 500 रुपये का जुर्माना लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 3000 रुपये तक कर दिया गया है। वहीं जंगल से घास या लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन पर एक ट्रक लोड का जुर्माना 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये तक कर दिया गया है।

वन भूमि में अवैध खनन करने वालों पर भी अब कड़ी कार्रवाई होगी। खनन में इस्तेमाल होने वाले ट्रक पर पहले 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 30 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं जेसीबी मशीन जब्त होने पर जुर्माना राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई है। नगर सीमा और हाईवे किनारे वन भूमि को नुकसान पहुंचाने पर अब 2000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक जुर्माना वसूला जाएगा, जबकि पहले यह राशि 500 रुपये प्रति वर्गमीटर थी।

वन विभाग ने रात के समय होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी विशेष सख्ती दिखाई है। आदेश के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति रात में जंगल क्षेत्र में अवैध गतिविधि करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर निर्धारित जुर्माने का दोगुना दंड लगाया जाएगा। इसके अलावा बांस की अवैध कटाई पर प्रति पीस 200 रुपये, कोयला बनाने की भट्ठी चलाने पर 50 हजार रुपये और पेड़ों से अवैध रूप से गोंद निकालने पर प्रति पेड़ 500 रुपये जुर्माना तय किया गया है।

कुल्हाड़ी, आरी और अन्य औजार जब्त होने पर 200 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं वाहन जब्ती के मामलों में मोटरसाइकिल पर 30 हजार रुपये, ट्रैक्टर पर 60 हजार रुपये और डंपर पर 1.25 लाख रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है। वन विभाग का मानना है कि सख्त दंड व्यवस्था से जंगलों में होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.