Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

युवाओं को कॉकरोच और अंधभक्त समझना बंद करे भाजपा

शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे का इजाफा हुआ, जिसके बाद राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 के पार पहुंच गई हैं।

इस मुद्दे को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र की मोदी सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए  उन्होंने देश के मौजूदा हालातों की तुलना ‘आर्थिक इमरजेंसी’ से करते हुए युवाओं के मुद्दे और केंद्र की विदेश व आर्थिक नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

राजस्व मंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों को घेरते हुए कहा कि लोगों को कुछ समय के लिए बेवकूफ बनाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि 12 वर्ष पहले जब केंद्र में मोदी   सरकार  आई थी कच्चे तेल का रेट प्रति बैरल लगभग 108 डॉलर ही था,और आज भी परिस्थियां ज्यादा बदली नही है फिर भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये के पार हो गया है।जबकि केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी उस समय जनता को ₹55 में पेट्रोल मिलता था, लेकिन बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण दाम ₹100 के पार चले गए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियां पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। चुनाव (असम और बंगाल) के समय वोटों के लिए दाम नहीं बढ़ाए गए, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया।

​जगत सिंह नेगी ने देश के मौजूदा हालातों को बेहद डरावना बताते हुए कहा कि देश इस समय दो तरह की इमरजेंसी से जूझ रहा है एक तो अघोषित राजनीतिक इमरजेंसी जिसमे देश में आज बोलने की आजादी छीन ली गई है। जो भी सरकार के खिलाफ सवाल उठाता है, उसके पीछे ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) लगा दी जाती है।वही आर्थिक इमरजेंसी को केंद्र सरकार खुद मान रही है कि महंगाई बेकाबू है। प्रधानमंत्री देश की जनता से कह रहे हैं कि पेट्रोल की खपत कम करो और शादियों में गहने मत खरीदो। यह इस बात का साफ संकेत है कि देश आर्थिक कंगाली की कगार पर है और आने वाला समय बहुत भयानक होने वाला है।

​राजस्व मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस समय पर्यटन सीजन  अपने चरम पर है। इसके तुरंत बाद सेब का सीजन भी शुरू होने वाला है। एक तरफ जहां प्रदेश पहले से ही मौसम की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने हिमाचल की आर्थिकी की कमर तोड़ने का काम किया है।उन्होंने अंत में तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अब भी समय रहते ‘अडानी-अंबानी के चुंगल’ से बाहर निकल आना चाहिए और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय की आर्थिक नीतियों पर दोबारा विचार करना चाहिए, ताकि देश को इस कंगाली के दौर से बाहर निकाला जा सके।

 मंत्री जगत सिंह ने एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है कि देश की सत्ता पर बैठे लोगों की सोच क्या है। हमारे देश के युवाओं को ‘कॉकरोच’ समझना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी ने युवाओं को सिर्फ ‘अंधभक्त’ मान रखा है। चाहे पेपर लीक मामला हो, नौकरियां खत्म करना हो, या फिर सरकारी क्षेत्रों का निजीकरण करना युवाओं को हर मोर्चे पर प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने कहा लेकिन इस बहाने अब युवा जाग रहे हैं और उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला है, जो कि देश के भविष्य के लिए बहुत बढ़िया बात है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.