Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जौनाजी क्षेत्र में आग का कहर: दो डेरे और दो बाइक जलकर खाक

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र – हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जौनाजी क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक भड़की भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।आग इतनी तेजी से फैली कि जंगल के किनारे बने दो डेरे और वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले जंगल में सूखी चीड़ की पत्तियों में लगी और तेज हवाओं के कारण कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गई। देखते ही देखते लपटों ने डेरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवंहुई बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद डेरों और वाहनों में लगी आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जंगल में आग देर शाम तक धधकती रही। अधिकारियों के अनुसार, आग पूरी तरह बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।गनीमत यह रही कि जिन डेरों में पशु रखे जाते थे, वे उस समय खुले में चर रहे थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। अब तक किसी भी व्यक्ति या पशु के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।जौनाजी क्षेत्र घने चीड़ के जंगलों से घिरा हुआ है, जहां गर्मियों में सूखी पत्तियां आग फैलने का बड़ा कारण बनती हैं। प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आग की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.