Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनता के बीच रहना ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान : मनोहर लाल

Summer express,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल ने करनाल प्रवास के दूसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा जारी रखा। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, स्थानीय समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी जरूरतें और क्षेत्रीय समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।

मीडिया से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जनता से दूरी बना लेना किसी जनप्रतिनिधि की सही कार्यशैली नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि नेता चुनाव के बाद गांवों में दिखाई नहीं देते, इसलिए उन्होंने स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाएं और जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में करीब 575 पंचायतें आती हैं। सभी गांवों में एक साथ पहुंचना संभव नहीं है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से लगातार दौरे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान, तालाब, फिरनी, स्ट्रीट लाइट, ग्राम सचिवालय और श्मशान घाट जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। छोटे स्तर के कार्य पंचायतों के माध्यम से और बड़े विकास कार्य सरकार की योजनाओं के तहत पूरे किए जा रहे हैं।

वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण को लेकर विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए “एक व्यक्ति, एक वोट” व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वोटरों की संख्या अधिक दिखाई देती है, लेकिन मतदान प्रतिशत कम रहता है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग विदेशों या दूसरे शहरों में रह रहे होते हैं। ऐसे में डुप्लीकेट वोट और एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी विसंगतियों को खत्म करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन कुछ राज्यों में ऐसी स्थितियां सामने आई हैं। बंगाल और असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वोटर सूची को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वास्तविक मतदाताओं को इस प्रक्रिया से किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

NEET परीक्षा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा दो दिनों तक फ्री बस सेवा चलाने के फैसले की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पहले एक बार रद्द हो चुकी है और दोबारा आयोजित की जा रही है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि परीक्षार्थियों को सुरक्षित और समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

ग्रामीणों से संवाद के दौरान मनोहर लाल ने कहा कि पंचायत स्तर की समस्याएं पंचायत प्रतिनिधियों तक, प्रदेश सरकार से जुड़े मुद्दे विधायकों तक और केंद्र सरकार से संबंधित विषय सीधे सांसद या केंद्रीय स्तर तक पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समस्या सही मंच तक पहुंचेगी, तभी उसका समाधान भी तेजी और प्रभावी तरीके से संभव हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.