Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रायपुर जिला परिषद चुनाव में नशे के मुद्दे पर सियासी वार, बिंदु शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को घेरा

Summer express,राकेश ,ऊना। रायपुर जिला परिषद वार्ड का चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गया है। चुनाव प्रचार के बीच नशे का मुद्दा प्रमुख राजनीतिक विषय बन गया है और भाजपा तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इसी क्रम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बिंदु शर्मा ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रियंका शर्मा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

बिंदु शर्मा ने प्रियंका शर्मा के बयानों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि यदि प्रदेश में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है, तो फिर एनडीपीएस एक्ट के तहत हजारों मामले दर्ज होने की नौबत क्यों आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पहले नशा खत्म करने को अपनी प्राथमिकता बता रही थीं, लेकिन बाद में सरकार के कार्यकाल में करीब छह हजार मामले दर्ज होने और भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़े जाने का दावा भी किया।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने कहा कि यदि लगातार नशे के मामले सामने आ रहे हैं, तो सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर नशा खत्म हुआ या नहीं। उन्होंने प्रियंका शर्मा को सामने आकर इसका जवाब देने की चुनौती दी।

बिंदु शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा महिलाओं को 1500 रुपये देने के वादे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश की महिलाओं से बिना शर्त वादा किया गया था, लेकिन अब इसे विभिन्न शर्तों से जोड़ दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं अब सरकार के वादों और दावों की सच्चाई समझ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों महिलाओं से पहले ही फॉर्म भरवाए जा चुके हैं और अब दोबारा नई शर्तों के साथ आश्वासन दिए जा रहे हैं। बिंदु शर्मा के मुताबिक हिमाचल की महिलाएं अब किसी तरह के राजनीतिक भ्रम या झूठे वादों में आने वाली नहीं हैं।

रायपुर जिला परिषद वार्ड में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और दोनों प्रमुख दलों के समर्थित प्रत्याशी जनसभाओं और बयानों के जरिए एक-दूसरे को घेरने में जुटे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.