Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व सैनिकों ने संभाली व्यवस्था

Summer express, विकास शर्मा ,चिंतपूर्णी। रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ गई और गेट नंबर-1 के पास अचानक लाइन व्यवस्था बिगड़ने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें अव्यवस्थित हो गईं, जिससे मंदिर प्रशासन को तत्काल व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनावों के चलते मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात 136 होमगार्ड जवानों में से 110 जवानों को चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें सामने आईं।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने मंदिर में तैनात एक्स-सर्विसमैन यानी पूर्व सैनिकों को मोर्चा संभालने के निर्देश दिए। पूर्व सैनिकों ने तुरंत लाइन व्यवस्था को नियंत्रित करना शुरू किया और कुछ ही समय में श्रद्धालुओं की आवाजाही को फिर से व्यवस्थित कर दिया गया।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पूर्व सैनिकों से अतिरिक्त ड्यूटी करवाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान होमगार्ड जवानों की कमी बनी रहेगी, इसलिए फिलहाल मंदिर की लाइन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों को सौंपी गई है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मंदिर प्रशासन लगातार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। वहीं पूर्व सैनिकों की तत्परता और अनुशासन के चलते मंदिर परिसर में हालात जल्द सामान्य हो गए और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नौतपा शुरू होते ही बढ़ेगी गर्मी, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

नौतपा शुरू होते ही बढ़ेगी गर्मी, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हैं। हालांकि बीच-बीच में आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन अब नौतपा...
Summer Express - Auto Draft

बीके अस्पताल में CMO का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर फटकार

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद। फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा करने के दौरान उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने स्टाफ को जमकर फटकार लगाई और...
Summer Express - भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है : ट्रंप

भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है : ट्रंप

Summer express, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के रिश्तों में नई मजबूती का संकेत देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “महान मित्र” बताया और कहा कि भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है। ट्रंप का यह बयान दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमेरिका की स्वतंत्रता की...
Summer Express - किशनपुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, सिलेंडर फटा, कई झुलसे

किशनपुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, सिलेंडर फटा, कई झुलसे

Summer express, जालंधर  | जालंधर के किशनपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि...
Summer Express - अंबेनाली घाट में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, आठ युवकों की दर्दनाक मौत

अंबेनाली घाट में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, आठ युवकों की दर्दनाक मौत

Summer express, रायगढ़  | महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ युवकों की जान चली गई। महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग पर स्थित अंबेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा घाट के खतरनाक मोड़ों वाले हिस्से में हुआ, जहां वाहन चालक नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.