Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली-एनसीआर में रेतीले तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले कुछ घंटे मुश्किल भरे हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी और आसपास के इलाकों में रेतीले तूफान और धूल भरी आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग की नाउकास्ट रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता कम होने और यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

हालांकि रविवार को पिछले दिनों की तुलना में गर्मी से हल्की राहत महसूस की गई, लेकिन तापमान अब भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। राजधानी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। रिज और आयानगर जैसे इलाकों में पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया, जहां लू जैसे हालात बने रहे। पालम और लोधी रोड समेत कई इलाकों में भी तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हीटवेव को लेकर भी येलो अलर्ट जारी रखा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री रह सकता है। हवा में नमी का स्तर बढ़ने से उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.