Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड निवासियों को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।  हाउसिंग बोर्ड के 60 हजार मकानों में रहने वाले लोगों की राहत की सांस मिलेगी। लोगों के घरों पर पीला पंजा नहीं चलेगा। प्रशासन द्वारा नीड बेस्ड चेंज पर गठित कमेटी की जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड के मकान में रहने वाले लोगों को राहत दी है।

मुख्य सचिव के आदेश पर अधिकारियों की एक कमेटी का गठन हुआ है इस कमेटी की बैठक हो चुकी है जिसमें जरूरत के अनुसार किए गए बदलावों की सिफारिश को नियमित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपनी।  है।  आवंटियों द्वारा मकानों के निर्माण डिजाइनों में किए गए बदलावों और अतिरिक्त निर्माणों को लेकर जारी ध्वस्तीकरण कार्रवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय उन बड़ी संख्या में प्राप्त अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिनमें निर्माणों के नियमितीकरण की मांग की गई थी। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

सीएचबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस संबंध में एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सीएचबी कर रहे हैं। समिति का गठन यूटी चंडीगढ़ के माननीय प्रशासक की स्वीकृति से 11 मई 2026 के आदेश के तहत किया गया था।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले से जारी नोटिसों के आधार पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई को समिति की सिफारिशों को अंतिम रूप दिए जाने तक स्थगित रखा जाएगा। इस फैसले से उन आवंटियों को फिलहाल राहत मिली है, जिनके मकानों में अतिरिक्त निर्माण या डिजाइन में परिवर्तन किए गए । मालूम हो कि पिछले महीने हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर 45 में तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी जिसका विरोध मेयर और पार्षदों ने भी किया था। सिफारिश ना आने तक कार्रवाई न होने को लोग एक बड़ी रात मान रहे हैं। मालूम हो कि शहर में 62000 हाउसिंग बोर्ड के मकान है जिसमें 90 फिसल से ज्यादा मकान में लोगों ने बदलाव किए हुए हैं जिसे प्रशासन वायलेशन मानता है लोग वन टाइम रहता की मांग कर रहे हैं जिस पर भी प्रशासन इस समय विचार कर रहा है मुख्य सचिव के आदेश पर 10 दिन पहले जो कमेटी का गठन किया था वह भी इस प्रस्ताव पर गंभीरता से मंथन कर रही है। सीएचबी रेजिडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष निर्मल दत्त का कहना है कि अब उम्मीद है कि प्रशंसक हाउसिंग बोर्ड के रे मकान में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत देंगे और जरूरत के अनुसार किए गए बदलाव को नियमित करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.