Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुराने सोने का एक्सचेंज बन सकता है टैक्स का कारण, जानिए क्या कहते हैं नियम

Summer express, नई दिल्ली। भारत में सोना केवल निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि पारिवारिक परंपरा और भावनाओं से जुड़ी संपत्ति माना जाता है। बदलते ट्रेंड के चलते लोग अक्सर पुराने गहनों के बदले नए डिजाइन के आभूषण बनवा लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐसा करना कई बार टैक्स के दायरे में भी आ सकता है।

टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार पुराने गहनों का एक्सचेंज सिर्फ डिजाइन बदलना नहीं माना जाता, बल्कि आयकर नियमों के तहत इसे संपत्ति के हस्तांतरण यानी ‘एसेट ट्रांसफर’ की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे में पुराने सोने की कीमत बढ़ने पर कैपिटल गेन टैक्स लागू हो सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने कई साल पहले कम कीमत पर सोना खरीदा था और अब उसकी बाजार कीमत काफी बढ़ चुकी है, तो एक्सचेंज के दौरान उस मूल्य वृद्धि पर टैक्स बन सकता है। भले ही उपभोक्ता को सीधे नकद राशि न मिले, लेकिन आयकर विभाग इसे संपत्ति के लेनदेन के रूप में देख सकता है।

पुश्तैनी गहनों के मामले में यह प्रक्रिया और जटिल हो जाती है। अधिकतर परिवारों के पास पुराने आभूषणों की खरीद से जुड़े दस्तावेज या वास्तविक कीमत का रिकॉर्ड नहीं होता। ऐसे में टैक्स की गणना करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर गहने विरासत, गिफ्ट या वसीयत के जरिए मिले हों, तब भी पुराने मालिक की खरीद कीमत को आधार मानकर टैक्स तय किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक 1 अप्रैल 2001 की वैल्यू ऐसे मामलों में अहम भूमिका निभाती है। कई बार इसी तारीख के बाजार मूल्य को आधार बनाकर कैपिटल गेन की गणना की जाती है। इसलिए केवल पुराने गहनों का डिजाइन बदलवाना भी भविष्य में टैक्स संबंधी परेशानी खड़ी कर सकता है।

वर्तमान में ज्यादातर ज्वेलर्स पुराने गहनों के बदले नए डिजाइन उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन बिना उचित रिकॉर्ड और सही वैल्यूएशन के यह कदम बाद में आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है। टैक्स सलाहकारों का कहना है कि एक्सचेंज से पहले खरीद तारीख, मूल्यांकन और संबंधित दस्तावेजों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी टैक्स नोटिस या अतिरिक्त देनदारी से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.