Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करसोग उपमंडल के मैंहडी वॉर्ड में बीडीसी की चुनाव रद्द, एक प्रत्याशी का कुछ मतपत्रों पर नाम ही नहीं

Summer express/मंडी धर्मवीर -: मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र मैंहडी में बीडीसी का चुनाव मतदान के साथ ही रद्द कर दिया गया है। दरअसल यहां बीडीसी के एक प्रत्याशी का कुछ बैलेट पेपरों पर नाम ही नहीं छपा हुआ था। हालांकि उसका चुनाव चिंह छपा था। यह दिक्कत सिर्फ कुछ मतपत्रों पर ही देखने को मिली है जबकि अधिकतर मतपत्र जांच में सही पाए गए हैं। लेकिन बहुत से लोग सुबह-सुबह ही वोट डालकर चले गए थे। बाद में जब इसकी जानकारी उजागर हुई तो फिर प्रशासन ने मामले की त्वरित जांच पड़ताल करते हुए बीडीसी के लिए मतदान की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है।

बाद में दोबारा से निर्धारित की जाएगी तारीख, बीडीसी के लिए दोबारा होगा मतदान

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सिर्फ बीडीसी पद के लिए मतदान की प्रक्रिया को रद्द किया गया है जबकि बाकी पदों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। यह चूक कहां और कैसे हुई इस बारे में एसडीएम करसोग मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जांच पड़ताल में जो भी बातें सामने आएंगी उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बीडीसी पद के लिए मतदान की अगली तारीख तय की जाएगी। बता दें कि आज प्रदेश भर में ग्राम पंचायतों के चुनावों की प्रक्रिया चली हुई है। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने भावी प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। मंडी जिला की 577 में से 192 पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के मतों की गणना आज ही कर दी जाएगी जबकि बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.