Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और ठेकेदार गिरफ्तार

Summer express, सोनीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामले में सोनीपत में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर और उसके साथ जुड़े एक निजी ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर नए बिजली कनेक्शन और लाइन बिछाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गांव भटगांव में “वरदान पॉल्ट्री फार्म” के नाम से नया व्यवसाय शुरू कर रहा था। फार्म पर निर्माण कार्य चल रहा था और संचालन के लिए नए बिजली कनेक्शन की आवश्यकता थी। इसी सिलसिले में उसने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय में संपर्क किया था।

आरोप है कि संबंधित जेई और उसके साथ जुड़े ठेकेदार ने बिजली कनेक्शन जारी करने और नई लाइन खिंचवाने के एवज में 1.5 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच कर विशेष योजना तैयार की। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे नोट आरोपियों को सौंपे, जिसके तुरंत बाद पहले से मौजूद एसीबी टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों के हाथ धुलवाए गए, जिनका रंग गुलाबी हो गया। मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नूंह DTP कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, रिकॉर्ड खंगालने से मचा हड़कंप

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग टीम ने लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार (DTP) कार्यालय में अचानक छापेमारी कर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी। सुबह करीब 9 बजे हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम...

कैथल में दो जगह ट्रेन हादसे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए रेल हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के...

पलवल में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी, 101 करोड़ से बिछेगी नई पाइपलाइन

Summer express, पलवल। शहर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 101 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना शुरू की है। योजना के तहत शहर और आसपास के प्रभावित इलाकों में करीब 72 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही पानी की सप्लाई को मजबूत करने...

गोल्ड लोन के नाम पर 45 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Summer express, सिरसा। जिले के गांव जोगीवाला की रहने वाली एक महिला ने गोल्ड लोन के नाम पर कथित धोखाधड़ी कर उसके 45 ग्राम सोने के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में मुथुट फिनकार्प की सांगवान चौक शाखा के शाखा प्रबंधक और एक डेवलपमेंट ऑफिसर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा:  डबल डेकर बस पलटी,6 यात्रियों की मौत

Summer express, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत 21 लोग घायल हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.