Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी सरकार के 12 साल देश के लिए स्वर्णिम दौर: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसे देश के लिए “स्वर्णिम समय” करार दिया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।

अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनविश्वास मजबूत हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ डिजिटल क्रांति को भी नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की दिशा और दशा दोनों बदलने का काम किया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान से पांचवें पायदान तक पहुंचाने में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की अहम भूमिका रही है।

विज ने कहा कि पहले दुनिया में भारत की छवि एक कमजोर देश के रूप में देखी जाती थी। आतंकी हमले होते थे और सरकारें केवल बयान जारी कर चुप बैठ जाती थीं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद और दुश्मनों को करारा जवाब दिया जाता है।

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत अब दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश पहले से अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी बना है।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह में दिखने वाले शेर अब देश की वास्तविक ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुके हैं और भारत आज दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नूंह DTP कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, रिकॉर्ड खंगालने से मचा हड़कंप

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग टीम ने लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार (DTP) कार्यालय में अचानक छापेमारी कर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी। सुबह करीब 9 बजे हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम...

कैथल में दो जगह ट्रेन हादसे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए रेल हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के...

पलवल में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी, 101 करोड़ से बिछेगी नई पाइपलाइन

Summer express, पलवल। शहर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 101 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना शुरू की है। योजना के तहत शहर और आसपास के प्रभावित इलाकों में करीब 72 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही पानी की सप्लाई को मजबूत करने...

गोल्ड लोन के नाम पर 45 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Summer express, सिरसा। जिले के गांव जोगीवाला की रहने वाली एक महिला ने गोल्ड लोन के नाम पर कथित धोखाधड़ी कर उसके 45 ग्राम सोने के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में मुथुट फिनकार्प की सांगवान चौक शाखा के शाखा प्रबंधक और एक डेवलपमेंट ऑफिसर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा:  डबल डेकर बस पलटी,6 यात्रियों की मौत

Summer express, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत 21 लोग घायल हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.