Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टिहरा वार्ड में कथित फर्जी मतदान को लेकर बढ़ा विवाद

जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर लगे गंभीर आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

धर्मपुर (मंडी), धर्मवीर-:टिहरा वार्ड में जिला परिषद चुनाव के दौरान कथित प्रॉक्सी वोटिंग का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी वंदना गुलेरिया पर आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति से मतदान करवाया गया। इस मामले को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

जानकारी के अनुसार चोलथरा निवासी रजिता कुमारी तथा उनके पोलिंग एजेंट ने उपायुक्त मंडी और एसडीएम धर्मपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मतदाता सूची में क्रमांक 44 पर दर्ज दक्ष गुलेरिया के वोट का इस्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति ने किया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि यह मतदान कथित रूप से प्रत्याशी के चालक द्वारा किया गया। उन्होंने संबंधित वोट को रद्द करने और पूरे मामले की गहन जांच करवाने की मांग की है। शिकायत की प्रतियां पोलिंग बूथ अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोगों का कहना है कि पंचायत और जिला परिषद जैसे लोकतांत्रिक चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है। यदि किसी भी स्तर पर फर्जी मतदान हुआ है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की नियमानुसार जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।वहीं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले भी फर्जी मतदान के आरोप सामने आते रहे हैं। उनके अनुसार चुनावी मुकाबला कड़ा होने के कारण कुछ लोग गैरकानूनी तरीके अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।दूसरी ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना गुलेरिया ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा मध्य प्रदेश से विशेष रूप से मतदान करने आया था और उसने स्वयं अपना वोट डाला।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में किसानों के लिए बड़ी राहत: DSR और ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के आवेदन शुरू, मिलेगा प्रति एकड़ अनुदा

Summer express, सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा सरकार ने खरीफ-2026 सीजन के लिए किसानों को जल संरक्षण और वैकल्पिक खेती से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला पलवल में ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ और डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान ‘मेरी फसल...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक और कैंटर के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के...

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरी महिला डाक अधिकारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, लुधियाना। शहर के हंबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला डाक अधिकारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को...

ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने गर्लफ्रेंड के घर फेंके केरोसिन बम, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध टूटने से नाराज युवक ने युवती के घर पर कथित तौर पर केरोसिन बम फेंककर हमला कर दिया। इस हमले से घर के बरामदे में आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह...

टिहरा वार्ड में कथित फर्जी मतदान को लेकर बढ़ा विवाद

जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर लगे गंभीर आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग धर्मपुर (मंडी), धर्मवीर-:टिहरा वार्ड में जिला परिषद चुनाव के दौरान कथित प्रॉक्सी वोटिंग का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी वंदना गुलेरिया पर आरोप लगाया गया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.