Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आचार संहिता में कैबिनेट बैठक पर सियासत तेज,राज्यपाल ने दिए जांच के संकेत

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच सरकार द्वारा आयोजित मंत्रिमंडल बैठक को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि चुनावी माहौल में राजनीतिक दल इस तरह की शिकायतें करते रहते हैं, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह  को पत्र भेजा गया है और यदि किसी प्रकार का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आचार संहिता का पालन बेहद आवश्यक है और सभी दलों को इसकी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिए कि शिकायत की पूरी जानकारी मिलने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और परिवारों को मिलकर अभियान चलाना होगा। उनके अनुसार नशा समाज और भविष्य दोनों को प्रभावित कर रहा है, इसलिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।धर्मशाला में आयोजित आईपीएल क्वालीफायर मैच पर उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े खेल आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने माना कि धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.