Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में दौड़ेगी देश की नई ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन, जींद-सोनीपत रूट को मिली मंजूरी

Summer express, चंडीगढ़। भारतीय रेलवे ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित 10 कोच वाली डेमू ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। यह देश में ग्रीन और स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संचालन की अनुमति कई तकनीकी और सुरक्षा मानकों के साथ जारी की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन हाइड्रोजन गैस से संचालित होगी और इसकी अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। हाइड्रोजन तकनीक के इस्तेमाल से डीजल की खपत कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है। फिलहाल इस ट्रेन का संचालन केवल जींद-सोनीपत सेक्शन पर किया जाएगा।

ट्रेन के रखरखाव और तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी दिल्ली स्थित शकूरबस्ती डिपो को सौंपी गई है। वहीं जींद में हाइड्रोजन गैस भरने और उसके सुरक्षित भंडारण के लिए जरूरी लाइसेंस भी जारी कर दिए गए हैं।

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। हाइड्रोजन प्लांट, बैटरी सिस्टम और ट्रेन सेट की सुरक्षा जांच रिपोर्ट में बताए गए सभी निर्देशों को लागू करना जरूरी होगा।

इसके अलावा, हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन और ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि शुरुआती तीन महीनों तक ट्रेन के साथ प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ भी तैनात रहेगा, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे ने कई अतिरिक्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इनमें हाइड्रोजन प्लांट की 24 घंटे निगरानी, सेंसर की नियमित सफाई, आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और पूरे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। रेलवे ने भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन के वैकल्पिक स्रोत विकसित करने पर भी जोर दिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को मिलने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित ऊर्जा क्षेत्र में नई दिशा तय करेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह ट्रेन भविष्य की आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.