Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में मिला ‘श्री राम’ अंकित तैरता पत्थर, पानी में नहीं डूबा 12 किलो का शिला खंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी के एक प्राचीन शिव मंदिर में खुदाई के दौरान मिला एक पत्थर इन दिनों लोगों की आस्था और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। करीब 12 किलो वजनी इस पत्थर पर “श्री राम” अंकित है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब पत्थर को पानी से भरे ड्रम में डाला गया तो वह डूबने के बजाय पानी की सतह पर तैरने लगा।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोग इसे धार्मिक आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह घटना रामायण काल की उस मान्यता की याद दिलाती है, जब भगवान श्रीराम के नाम वाले पत्थर समुद्र पर तैरते थे।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में चल रही खुदाई के दौरान यह पत्थर मिला। पत्थर पर स्पष्ट रूप से “श्री राम” लिखा हुआ दिखाई देता है। उत्सुकतावश स्थानीय लोगों ने इसे पानी में डालकर देखा, लेकिन भारी वजन होने के बावजूद पत्थर डूबा नहीं और पानी पर तैरता रहा।

इस अनोखी घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी कैलाश नैनीवाल और करण मल्होत्रा सहित कई लोगों ने इसे आस्था से जुड़ा अद्भुत अनुभव बताया।

हालांकि कुछ लोग इस घटना को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखने की बात कह रहे हैं। उनका मानना है कि यदि पत्थर की वैज्ञानिक जांच कराई जाए तो इसके पानी पर तैरने के पीछे का वास्तविक कारण सामने आ सकता है। फिलहाल यह रहस्यमयी पत्थर अंबाला छावनी में चर्चा और आकर्षण का विषय बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.