Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग : चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Summer express, जालंधर । जालंधर के गदाईपुर नहर क्षेत्र स्थित एक लकड़ी फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धुएं और ऊंची लपटों से घिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और एहतियातन प्रशासन ने नजदीकी क्षेत्र खाली करवाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार आग दोपहर करीब एक बजे फैक्ट्री के अंदर लगी। शुरुआत में फैक्ट्री कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फैक्ट्री में भारी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया। सबसे पहले एक निजी संस्थान की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। बाद में सरकारी दमकल विभाग की चार गाड़ियां भी मौके पर तैनात की गईं। फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

आग के चलते पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के मकानों और दुकानों में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और जांच के बाद ही हादसे के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.