Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शराब के पैसों के लिए की हत्या, लुधियाना में पत्थरों से कुचलकर व्यक्ति की बेरहमी से ली जान

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में शराब के लिए पैसों की लालच एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। शहर के शेरपुर चौक के पास स्थित एक खाली प्लॉट में सुबह एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और सिर पर भारी पत्थरों से कई वार किए गए थे, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर निवासी 45 वर्षीय बृजमंगल के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एनपीसी ट्रांसपोर्ट के पास एक खाली प्लॉट में शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति को सहारा देकर और घसीटते हुए ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान दोनों संदिग्धों की पहचान शेरपुर चौक क्षेत्र में रहने वाले फैक्ट्री वर्कर संदीप श्रीवास्तव और इशाक अली के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे शराब पीने के आदी हैं और घटना वाली रात भी ठेके के बाहर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने के बाद उनके पास पैसे नहीं बचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नशे की हालत में बैठे बृजमंगल पर पड़ी। दोनों उसे बहला-फुसलाकर खाली प्लॉट में ले गए और जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया।

जब बृजमंगल ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.