Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईद-उल-अजहा पर चित्रा सरवारा ने दिया भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला । ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर हरियाणा की युवा नेत्री एवं अंबाला छावनी की बेटी चित्रा सरवारा ने चुना चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने देश में प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

चित्रा सरवारा ने जामा मस्जिद अंबाला के मौलवी मोहम्मद असगर कासमी से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। मस्जिद परिसर में मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है, जहां अलग-अलग धर्म, भाषाएं और संस्कृतियां होने के बावजूद लोग मिल-जुलकर प्रेम और सम्मान के साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान केवल एक देश नहीं बल्कि साझा संस्कृति, आपसी विश्वास और भाईचारे की मिसाल है। भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है, जहां लोग एक-दूसरे के त्योहारों में भी पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ शामिल होते हैं।

चित्रा सरवारा ने कहा, “भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता है और हम सब उसके अलग-अलग फूल हैं। जब सभी फूल मिलकर खिलते हैं तभी गुलदस्ता सुंदर दिखाई देता है। इसी तरह सभी धर्मों और समाजों के लोग मिलकर देश को मजबूत और महान बनाते हैं।”

उन्होंने कहा कि हर धर्म इंसानियत, सेवा, करुणा और आपसी सहयोग का संदेश देता है। कोई भी मजहब नफरत या हिंसा की शिक्षा नहीं देता। ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और मानवता का पर्व है, जो समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने और इंसानियत को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

चित्रा सरवारा ने कहा कि आज देश को सामाजिक सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने की सबसे अधिक जरूरत है। समाज तभी मजबूत बनता है जब लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देते हुए देश में अमन, शांति, प्रेम और भाईचारे की दुआ की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.