Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया मतदान

Summer express/ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद के वार्ड नंबर-2 में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रशासन को मजबूत बनाने का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक का वोट गांव और क्षेत्र के भविष्य को तय करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने तथा योग्य और ईमानदार प्रतिनिधियों का चयन करने का आग्रह किया।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनभागीदारी से ही संभव है और पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत लोकतंत्र की सशक्तता का प्रतीक है।प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी दूसरे चरण के मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.