Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर बोले –पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू

Summer express/मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों के प्रथम चरण के परिणामों को भाजपा के पक्ष में जनता के विश्वास का संकेत बताया। वीरवार को अपने आवास पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में हार की आशंका को देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने चुनाव मैदान से दूरी बना ली।उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत किए, लेकिन प्रथम चरण के नतीजों ने कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा के समर्थन में स्पष्ट जनादेश दिया है, जिससे कांग्रेस सरकार की “उल्टी गिनती” शुरू हो गई है।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान बिना चुनाव आयोग को सूचित किए कैबिनेट बैठक आयोजित कर लोकलुभावन फैसले लिए, ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की रणनीति को समझ चुकी है और भाजपा के साथ खड़ी रही।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटियों और घोषणाओं के सहारे जनता को भ्रमित करने की कोशिश करती रही है, लेकिन इस बार लोगों ने उसे करारा जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के प्रयास भी किए गए, लेकिन जनता ने इन प्रयासों को नकार दिया।उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने और विकास कार्यों को तेज करने के लिए भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते...

1 जून से शिपकी ला के रास्ते भारत-तिब्बत व्यापार फिर शुरू करने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुआ भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार एक बार फिर शुरू होने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले...

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.