Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज़िला सोलन में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में उमड़ा मतदाताओं का उत्साह, 83.63 प्रतिशत मतदान दर्ज

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंतर्गत ज़िला सोलन में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 86 ग्राम पंचायतों में कुल 83.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो ग्रामीण मतदाताओं की जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,19,683 मतदाताओं में से 1,00,100 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 60,976 पुरुष मतदाताओं में से 50,457 तथा 58,707 महिला मतदाताओं में से 49,651 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत के अनुसार पुरुषों का मतदान 82.74 प्रतिशत जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 84.57 दर्ज किया गया। महिलाओं की अधिक भागीदारी ने चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया।

विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 16,489 मतदाताओं में से 13,406 लोगों ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 81.30 रहा। पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 81.38 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 81.31 दर्ज किया गया। वहीं विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में कुल 11,028 मतदाताओं में से 9,141 मतदाताओं ने मतदान किया। इस खण्ड में कुल मतदान प्रतिशत 82.89 रहा। पुरुष मतदाताओं का मतदान 83.67 प्रतिशत तथा महिलाओं का मतदान 82.07 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विकास खण्ड धर्मपुर की 9 ग्राम पंचायतों में भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। यहां कुल 11,709 मतदाताओं में से 9,765 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 83.40 दर्ज हुआ। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 83.93 तथा महिलाओं का मतदान प्रतिशत 82.83 रहा।

विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 24,821 मतदाताओं में से 19,664 लोगों ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 79.22 दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 78.11 जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 80.36 रहा। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही।

विकास खण्ड पट्टा में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां की 9 ग्राम पंचायतों में कुल 13,957 मतदाताओं में से 12,183 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 87.29 दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे अधिक रहा। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 86.59 तथा महिलाओं का 88.02 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसी प्रकार विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 41,679 मतदाताओं में से 35,941 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 86.23 रहा। पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 84.14 जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 88.43 दर्ज किया गया, जो जिले में महिला सहभागिता का सबसे उल्लेखनीय आंकड़ा रहा।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन, सुरक्षा कर्मियों, मतदान दलों तथा मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जागरूकता लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति विश्वास को दर्शाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.