Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक में कैबिनेट बदलाव की तैयारी, युवा नेताओं पर दांव लगा सकती है कांग्रेस

Summer express, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अब राज्य में नई रणनीति पर काम करती नजर आ रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ‘केरल मॉडल’ की तर्ज पर युवा चेहरों को आगे बढ़ाते हुए नए मंत्रिमंडल का गठन कर सकता है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो मौजूदा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। संभावित फेरबदल में समाज कल्याण मंत्री एच.सी. महादेवप्पा, ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज और गृह मंत्री जी. परमेश्वर जैसे अनुभवी नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व युवा और ऊर्जावान टीम तैयार करने के पक्ष में है। यह रणनीति लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उस सोच से मेल खाती है, जिसमें पार्टी संगठन और सरकार में युवा नेताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ द्वारा अपनाए गए मॉडल को कर्नाटक में भी लागू करने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और मंत्रिमंडल गठन में अनुभव को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व युवा और अनुभवी नेताओं के संतुलन वाला फॉर्मूला तैयार कर सकता है।

बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया सरकार के करीब 15 मौजूदा मंत्रियों को बरकरार रखा जा सकता है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। वहीं शिवकुमार खेमे के नेताओं को भी नई कैबिनेट में अहम जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 34 पद हैं। वर्तमान में तीन पद पहले से खाली हैं। ऐसे में नए मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की गुंजाइश बनी हुई है।

पूर्व मंत्री आर.वी. देशपांडे ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार चलाने के लिए अनुभव और नई सोच दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि केवल नए चेहरों के भरोसे सरकार नहीं चलाई जा सकती और अनुभवी नेताओं की भूमिका भी अहम बनी रहती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.