Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76 हजार के पार पहुंचा

Summer express, मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 76 हजार के स्तर को पार करते हुए हरे निशान में कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला।

शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान बीएसई सेंसेक्स 238.67 अंकों की तेजी के साथ 76,106.47 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 50.70 अंकों की मजबूती के साथ 23,957.85 पर कारोबार करता नजर आया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। हालांकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्केई गिरावट में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

इससे पहले गुरुवार को बकरीद के अवसर पर घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे थे। किसी भी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर कारोबार नहीं हुआ था। वहीं बुधवार को बाजार दबाव में नजर आया था। बीएसई सेंसेक्स 141.90 अंक टूटकर 75,867.80 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 अंक पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और आर्थिक आंकड़ों का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ा एक्शन: कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार पर केस, सहायक अभियंता निलंबित

Summer express, हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एक सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। हादसे के...

बारिश के बाद नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, दुर्लभ दृश्य देखने उमड़े ग्रामीण

Summer express, गुरदासपुर। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक और सुहावने माहौल के बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव के समीप नहर किनारे खुले क्षेत्र में नाग और नागिन का जोड़ा एक साथ दिखाई दिया। दोनों सांपों...

20 साल के संघर्ष को मिला न्याय, गेस्ट शिक्षकों की आवाज बनी सरकार : गौरव गौतम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा के गेस्ट शिक्षकों को नियमित करने के संबंध में दिए गए अहम फैसले के बाद प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में गेस्ट शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के...

इबोला को लेकर हरियाणा अलर्ट मोड पर:  करनाल सिविल अस्पताल में बनेगा 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में निगरानी तेज कर दी गई है और संभावित संक्रमण से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में...

फेसबुक पोस्ट पर भड़का विवाद :  नूंह में दो गुटों के बीच पथराव और लाठीचार्ज, 7 घायल

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जिले के नई गांव में दो पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे चले और फिर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। करीब 20 मिनट तक चली इस हिंसा में दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.