Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बुघार कनैता पंचायत में रमेश कुमार बने नए प्रधान, 326 मतों से दर्ज की शानदार जीत

Summer express/सोलन, चंद्रिका -:सोलन जिला की ग्राम पंचायत बुघार कनैता में हुए पंचायत चुनाव में रमेश कुमार ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की है। वीरवार शाम घोषित हुए चुनाव परिणामों के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पांच उम्मीदवारों के बीच हुए इस मुकाबले में रमेश कुमार ने 326 वोट हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हेमचंद को 276 मत प्राप्त हुए। इस तरह रमेश कुमार ने 50 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे अन्य उम्मीदवारों में स्वर्ण सिंह को 233 वोट, खेमराज को 131 वोट तथा वेदराज को 50 वोट मिले। चुनाव परिणाम सामने आते ही रमेश कुमार के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। पंचायत क्षेत्र में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा।

नवनिर्वाचित प्रधान रमेश कुमार ने अपनी जीत पर पंचायत की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि पूरे पंचायत परिवार की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।रमेश कुमार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की सभी गलियों और सड़कों को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि गांव के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और जल व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। हर गली और सार्वजनिक स्थान पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

रमेश कुमार ने स्वच्छता को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देकर पंचायत को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। गांव के विकास में सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने पंचायतवासियों से मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।पंचायत चुनाव के इस परिणाम के बाद बुघार कनैता में नई उम्मीदें जगी हैं ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.