Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में विवाहिता की हत्या का आरोप, पति और उसकी महिला मित्र पर गला घोंटने का शक

Summer express, रोहतक। शहर की नेहरू कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि महिला के पति ने अपनी कथित प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या की है। घटना के बाद से आरोपी पति, महिला और दोनों बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान चिंकी उर्फ सिमरन के रूप में हुई है। वह अपने पति गोविंदा और दो बच्चों के साथ नेहरू कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के फर्श पर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

मृतका की मां कमलेश देवी, निवासी निडाना गांव (जींद), ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले बेटी की शादी जुलाना निवासी गोविंदा से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक छह वर्षीय बेटी और चार साल का बेटा शामिल है। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

परिवार का आरोप है कि करीब एक महीने पहले गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक अन्य महिला के साथ तस्वीर और पोस्ट साझा की थी, जिसका चिंकी ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।

आरोप है कि शाम गोविंदा अपनी कथित प्रेमिका को घर लेकर आया था। देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद चिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव घर के अंदर मिला। घटना के समय घर में आरोपी, महिला और बच्चे मौजूद नहीं थे।

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में महिला के मुंह और पेट पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

जांच अधिकारी एसआई सत्यदेव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.