Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गैर-जाट समीकरण साधने में जुटी भाजपा, वैश्य नेतृत्व पर बढ़ाया भरोसा

Summer express, चंडीगढ़।हरियाणा की राजनीति में लंबे समय से जातीय समीकरण अहम भूमिका निभाते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले एक दशक में इन्हीं सामाजिक समीकरणों को अपने पक्ष में मजबूत करने के लिए रणनीतिक तरीके से नेतृत्व परिवर्तन किए हैं। अब पार्टी ने गैर-जाट वोट बैंक को और मजबूत करने के उद्देश्य से वैश्य समुदाय पर बड़ा दांव खेला है।

भाजपा ने 2023 के बाद अपनी संगठनात्मक रणनीति में बदलाव करते हुए पिछड़ा वर्ग, ब्राह्मण और अब वैश्य समाज को प्रमुख प्रतिनिधित्व देना शुरू किया है। इसी कड़ी में डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा आगामी चुनावों को देखते हुए अपने कोर गैर-जाट वोट बैंक को और मजबूत करने में जुटी है।

2014 में पहली बार हरियाणा की सत्ता में आने के दौरान भाजपा ने जाट और गैर-जाट संतुलन की नीति अपनाई थी। उस समय पार्टी ने सुभाष बराला और बाद में ओमप्रकाश धनखड़ जैसे जाट नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जाट मतदाताओं को साधने की कोशिश की। हालांकि समय के साथ पार्टी की रणनीति बदली और अब फोकस गैर-जाट वर्गों के व्यापक सामाजिक संतुलन पर दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं पिछड़ा वर्ग से आते हैं। भाजपा ने पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया, फिर ब्राह्मण समाज से जुड़े मोहन लाल बड़ौली को जिम्मेदारी सौंपी और अब वैश्य समाज से आने वाली डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व देकर नए राजनीतिक संकेत दिए हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार हरियाणा में वैश्य समुदाय का करीब 7 से 8 प्रतिशत वोट शेयर है और शहरी क्षेत्रों में उसका प्रभाव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 2024 के चुनावों में इस समुदाय के कई प्रमुख नेताओं की हार के बाद पार्टी के भीतर प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। ऐसे में अर्चना गुप्ता की नियुक्ति को संतुलन साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को आगे बढ़ाने की नीति पर भी लगातार काम कर रही है। महिला जिला अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता का राजनीतिक सफर इसी रणनीति का उदाहरण माना जा रहा है।

इसके साथ ही भाजपा महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का भी स्पष्ट संदेश दे रही है। दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री और हरियाणा में अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को महिला सशक्तिकरण और महिला वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.