Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के 250 सरकारी स्कूल बनेंगे ‘CM एक्सीलेंस स्कूल’, पहली कक्षा से होगी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 250 सरकारी स्कूलों को अब ‘चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों में बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।

प्रदेश सरकार की नई ‘सीएम एक्सीलेंस’ नीति का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को निजी संस्थानों की तर्ज पर बेहतर सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। खास बात यह है कि इन स्कूलों में छात्रों से किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस या विशेष फंड नहीं लिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पढ़ाई पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

नई व्यवस्था के तहत पहली कक्षा से ही पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी होगा। वहीं दूसरी कक्षा और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग सेक्शन संचालित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को पढ़ाई में सहजता बनी रहे। सभी स्कूल सह-शिक्षा प्रणाली पर आधारित होंगे, जहां छात्र और छात्राएं एक साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे।

सरकार ने शिक्षकों की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया है। इन एक्सीलेंस स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। यह प्रक्रिया मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर अपनाई जाएगी, ताकि योग्य और विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जा सके।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार ये एक्सीलेंस स्कूल केवल अपने छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आसपास के सरकारी स्कूलों के लिए ‘हब स्कूल’ के रूप में भी काम करेंगे। यहां से अन्य स्कूलों को डिजिटल संसाधन, नई शिक्षण तकनीक और शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इन सभी स्कूलों की संबद्धता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से ही बनी रहेगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे सरकारी स्कूलों की छवि और परिणाम दोनों में सुधार आएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.