बिलासपुर में तीसरे चरण का पंचायत मतदान कल,अब तक 124 पंचायतों के नतीजे घोषित

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: जिले में पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 124 पंचायतों की मतगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। मतगणना कार्य शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

उपायुक्त राहुल कुमार ने  बताया कि पंचायत चुनावों के तीसरे चरण का मतदान 30 मई को कराया जाएगा।इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ-साथ आवश्यक चुनाव सामग्री भी उपलब्ध करवा दी गई है।उपायुक्त ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।सभी कर्मचारियों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने को कहा गया है। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा उत्पन्न न हो।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है।संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.