Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी नगर निगम में 14 में से 12 वार्डों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस एक सीट पर सिमटी

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अपना राजनीतिक वर्चस्व साबित करते हुए 14 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। नतीजों ने साफ कर दिया कि मंडी शहर में भाजपा का संगठन और जनाधार अब भी मजबूत बना हुआ है।लोकसभा चुनाव के बाद हुए इस चुनाव को प्रदेश की राजनीति में काफी अहम माना जा रहा था।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिले में हुए इस मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी थीं। परिणाम भाजपा के पक्ष में जाते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

जयराम के गढ़ में फिर खिला कमल

चुनाव परिणामों को जयराम ठाकुर के प्रभाव वाले क्षेत्र में भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम में लगातार दूसरी बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने से यह संदेश भी गया है कि मंडी शहर के मतदाताओं ने स्थानीय स्तर पर भाजपा पर भरोसा बरकरार रखा है। वहीं कांग्रेस के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद पार्टी शहर में मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो सकी और एक सीट तक सिमट गई।मतगणना के दौरान अधिकांश वार्डों में भाजपा प्रत्याशी शुरू से बढ़त बनाए रहे। कई वार्डों में मुकाबला रोचक रहा, लेकिन अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया, जबकि कांग्रेस खेमे में मायूसी देखने को मिली।मंडी नगर निगम के नतीजों ने यह भी संकेत दिया है कि शहर की राजनीति में भाजपा की पकड़ अभी मजबूत बनी हुई है। आने वाले समय में इन परिणामों को प्रदेश की राजनीति और भविष्य के चुनावी समीकरणों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.