Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रिनिदाद में बोले पीएम मोदी: “आतंकवाद मानवता का दुश्मन, ग्लोबल साउथ को मिलना चाहिए उसका हक”

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया। उन्होंने वैश्विक समुदाय से अपील की कि आतंकवाद को पनाह देने या उसे समर्थन देने वालों के खिलाफ एकजुट होकर कड़ा रुख अपनाना जरूरी है।

अपने पहले आधिकारिक त्रिनिदाद दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “यह वही रेड हाउस है जिसने कभी आतंकवाद का दर्द झेला है, यहां निर्दोष लोगों का खून बहा है। भारत इस लड़ाई में त्रिनिदाद के लोगों और सरकार के साथ खड़ा है।”

ग्लोबल साउथ को मिले न्यायपूर्ण स्थान: मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ‘ग्लोबल साउथ’ यानी विकासशील और पिछड़े देशों की आवाज को वैश्विक मंचों पर उचित प्रतिनिधित्व देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि ये देश अब नई और न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

“समय आ गया है कि हम मिलकर ग्लोबल साउथ को उसका हक दिलाएं,” उन्होंने कहा। पीएम ने बताया कि भारत इस दिशा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकी समाधान विकसित कर रहा है, जिससे कैरेबियाई देशों सहित कई विकासशील देशों को लाभ मिलेगा।

जलवायु, स्वास्थ्य, ऊर्जा और सुरक्षा पर भी बोले पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा दौर में पूरी दुनिया तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है। भू-राजनीतिक खींचतान, आर्थिक असमानताएं, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा संकट और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां सभी को मिलकर सुलझानी होंगी।

“मुक्त व्यापार दबाव में है, वैश्विक संस्थाएं संघर्ष कर रही हैं और टकराव बढ़ रहा है। ऐसे समय में मिलकर काम करना ही विकल्प है।”

दोनों देशों के रिश्तों पर भावुक हुए मोदी

अपने संबोधन में मोदी उस क्षण को भी भावुकता से याद किया जब उन्होंने त्रिनिदाद की संसद में “भारत की जनता की ओर से त्रिनिदाद एवं टोबैगो की जनता के लिए” लिखा देखा। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक कुर्सी नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और साझा विरासत का प्रतीक है।”

गौरतलब है कि भारत ने 1968 में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद को यह अलंकृत अध्यक्षीय कुर्सी उपहार स्वरूप दी थी। इस दौरे से 1999 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री त्रिनिदाद की द्विपक्षीय यात्रा पर गया है।

प्रधानमंत्री के इस संबोधन को दोनों देशों के संबंधों में एक नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद और ‘ग्लोबल साउथ’ की पैरवी को भी मजबूती मिली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.