Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में कांग्रेस के नेताओं ने ही लगाए चंपा ठाकुर पर यह गंभीर आरोप

Summer express/मंडी,धर्मवीर -: हिमाचल के मंडी जिला में कांग्रेस को नगर निगम और जिला परिषद के चुनावों में मिली करारी हार के बाद पार्टी सिपाहियों ने ही पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी व कांग्रेस जिला अध्यक्षा चंपा ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदर क्षेत्र के संबंध रखने वाले कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता लाभ सिंह ने चंपा के खिलाफ खोलते हुए मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान आरोप में कहा कि चंपा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर पैसा लेकर करोड़पतियों को नगर निगम और जिला परिषद के टिकट बांटे हैं।

 उन्होंने कहा कि जब से चंपा ने जिला की कमान संभाली है पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा लगातार प्रताड़ित व अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कि आज चंपा की तानाशाही इस कदर बढ़ गई है कि वह कार्यकर्ताओं को एक गुलाम की भांति समझ रही है। वहीं लाभ सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से चंपा ठाकुर वीरभद्र परिवार को भी गुमराह कर रही हैं। जबकि उस परिवार व पार्टी हित के लिए चंपा ने आज दिन तक कोई काम नहीं किया है। बीते रोज निकले चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के हार के पीछे का दोषी व जिम्मेदार भी चंपा ठाकुर को ही बताया। उन्होंने चंपा ठाकुर के जिला परिषद के चुनाव लड़ने के निर्णय को पूरी तरह से गलत ठहराते हुए उन्हें भाजपा की बी-टीम तक करार दिया। इस मौके पर दोनो नेताओं ने जिला में कांग्रेस की स्थिति को सुधारने के लिए पार्टी हाईकमान से चंपा ठाकुर के इस्तीफे की भी मांग उठाई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.