Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायती राज चुनाव नतीजों के बाद नूरपुर में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी,नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने राकेश पठानिया से की मुलाकात

Summer express/कांगड़ा, संजीव -: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में विजयी हुए कई नव-निर्वाचित प्रतिनिधि पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया से मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उनका आशीर्वाद लिया और चुनावों में जनता से मिले समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया। चुनाव परिणामों के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि अलग-अलग राजनीतिक नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। कुछ प्रतिनिधि मौजूदा विधायक के साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री राकेश पठानिया के साथ अपनी राजनीतिक निष्ठा जताई है।

मुलाकात के दौरान राकेश पठानिया ने कहा कि चुनावों में विजयी हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की जिम्मेदारी अब नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के कंधों पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।पठानिया ने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि उनकी टीम सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक किसी भी प्रकार के धनबल या प्रलोभन की राजनीति से दूर रहकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में जुटे हैं। उनके अनुसार जनता ने भी ऐसे उम्मीदवारों का समर्थन किया है जो जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गुलवंत सिंह ने कहा कि उनकी जीत में राकेश पठानिया की प्रेरणा और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा, “राकेश पठानिया हमारे आदर्श नेता हैं और उनके सहयोग तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही हमें जनता का आशीर्वाद मिला है।”पूर्व मंत्री ने बताया कि ममूह-गुरचाल वार्ड से गुलवंत सिंह और वरंडा वार्ड से काहन सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं भडवार वार्ड में उनके समर्थित उम्मीदवार बेहद कम अंतर से पराजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कुछ तकनीकी बिंदुओं को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है और मामले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी चल रही है। पठानिया ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.