Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब-हिमाचल टैक्स विवाद ने पकड़ा तूल: सीमा पर निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’, वाहनों से वसूली शुरू

Summer express, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए प्रवेश शुल्क को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। विरोध के स्वर तेज करते हुए एक निहंग संगठन ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर समानांतर ‘खालसा टैक्स नाका’ स्थापित कर दिया और हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ियों से धनराशि एकत्र करना शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद सीमा क्षेत्र में तनाव और असमंजस की स्थिति बन गई है।

बुधवार सुबह गरामोड़ा क्षेत्र में निहंग संगठन के सदस्यों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नाका लगाया। यहां हिमाचल से पंजाब में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोककर उनसे राशि ली जाने लगी। संगठन का दावा है कि यह कदम हिमाचल सरकार द्वारा पंजाब के वाहनों पर लगाए जा रहे प्रवेश शुल्क के विरोध में उठाया गया है।

संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय से सरकार से इस मुद्दे पर समाधान की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के चलते विरोध दर्ज कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि जब तक हिमाचल सरकार प्रवेश शुल्क वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार वाहनों से 100 से 500 रुपये तक लिए जाने की बात कही गई थी, हालांकि कई मामलों में वाहन चालकों की इच्छा अनुसार ही राशि ली गई। जिन लोगों ने भुगतान का विरोध किया, उन्हें बिना किसी विवाद के आगे जाने दिया गया।

निहंग संगठन ने दावा किया कि एकत्र की गई राशि का उपयोग सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा। वहीं, संगठन ने पंजाब सरकार से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

उधर, सीमा क्षेत्र में इस घटनाक्रम के बाद लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क रखा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.