Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल ग्राउंड में खेलते वक्त 13 साल के छात्र की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा कारण

झज्जर  |  झज्जर के इमलोटा गांव के सर्वोदय स्कूल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल के खेल मैदान में जीरो पीरियड के दौरान खेलते वक्त 13 साल के छात्र लक्ष्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। फिलहाल, हार्ट अटैक के पीछे की असली वजह जानने के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लक्ष्य, रोहतक के गांव पिलाना का रहने वाला था और चरखी दादरी के इमलोटा गांव स्थित सर्वोदय स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों ने रोज की तरह सुबह उसे स्कूल भेजा था। स्कूल में जीरो पीरियड के दौरान वह अपने साथियों के साथ खेल रहा था। दौड़ लगाने के बाद उसे अचानक चक्कर आए और वह जमीन पर गिर पड़ा। हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसे उल्टियां होने लगीं और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में थाना सदर चरखी दादरी के जांच अधिकारी शक्ति ओ. सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से किसी पर कोई शक या आरोप नहीं लगाया गया है और न ही कोई शिकायत दी गई है। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, लेकिन अंतिम पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.