Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में आधुनिक एसएमसी पुस्तकालय का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देते हुए शुक्रवार को उपायुक्त (डीसी) राहुल कुमार ने नए एसएमसी पुस्तकालय का उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय मुख्य बाजार बिलासपुर में पूर्णम मॉल के समीप स्थापित किया गया है। पुस्तकालय के आरंभ होने से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक आधुनिक एवं सुविधाजनक अध्ययन केंद्र उपलब्ध होगा।

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि पुस्तकालय को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर एक समग्र ज्ञान एवं अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।यहां विशाल वाचनालय, आरामदायक बैठने की व्यवस्था,आधुनिक फर्नीचर तथा विभिन्न विषयों की संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष अध्ययन संसाधनों की व्यवस्था भी की गई है।उन्होंने बताया कि बदलते शैक्षिक परिवेश और तकनीकी विकास को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय में आधुनिक डिजिटल सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन, ई-लर्निंग संसाधनों तथा डिजिटल कार्यक्षेत्र का लाभ मिलेगा, जिससे वे नई शिक्षा पद्धतियों के अनुरूप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकेंगे।डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षिक अवसरों की दूरी को कम करना है। यह पुस्तकालय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.