दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग की वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) है, जबकि 123 इकाइयां बिना एनओसी के संचालित हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले के कई होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे घनी आबादी वाले क्षेत्रों, संकरी गलियों और बाजारों में चल रहे हैं, जहां न तो पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था है और न ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी सुरक्षा मानक पूरे किए गए हैं। ऐसे स्थानों पर आग या किसी अन्य हादसे की स्थिति में दमकल वाहन और एंबुलेंस का समय पर पहुंचना बड़ी चुनौती बन सकता है।

सबसे अधिक चिंता पुराने भवनों में संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों को लेकर जताई जा रही है। इनमें से कई जगहों पर फायर फाइटिंग सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम और आपातकालीन निकास जैसी मूलभूत सुरक्षा सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। वहीं कुछ बहुमंजिला भवनों में भी बिना आवश्यक मंजूरी और सुरक्षा मानकों के रेस्टोरेंट संचालित किए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, दमकल विभाग द्वारा पिछले कुछ वर्षों में कई होटल और ढाबा संचालकों को फायर एनओसी लेने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों ने नियमों का पालन नहीं किया। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की गति भी सवालों के घेरे में है।

नियमों के तहत 15 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली इमारतों, 500 वर्ग मीटर से बड़े व्यावसायिक भवनों, होटलों, रेस्टोरेंटों और बैंक्वेट हॉल के लिए फायर एनओसी अनिवार्य है। इसके अलावा अग्निशमन उपकरण, पानी के टैंक, चौड़े निकास मार्ग और फायर ब्रिगेड की आवाजाही के लिए पर्याप्त खुला स्थान भी जरूरी माना गया है।

जिला अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों के पास फायर एनओसी नहीं है या जिनकी एनओसी की अवधि समाप्त हो चुकी है, उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दिल्ली अग्निकांड के बाद सामने आए इन आंकड़ों ने जींद जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.