Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं रह गया है और उसकी कार्यशैली पर अब विपक्ष ही नहीं, बल्कि उसके अपने नेता भी सवाल उठा रहे हैं।

हमीरपुर स्थित परिधि गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि सरकार की कार्यप्रणाली पर विपक्ष सवाल उठाता तो बात अलग थी, लेकिन कांग्रेस के अपने ही वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप सरकार की स्थिति को स्पष्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक पदाधिकारी द्वारा अटैचियों से जुड़े बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे मामलों में सरकार को जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।इस दौरान अनुराग ठाकुर ने ‘नॉऊ फॉर क्लाइमेट’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना, समुद्र के जलस्तर में वृद्धि और मौसम के बदलते स्वरूप चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ प्रतिवर्ष लगभग 22 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है। यदि बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सभी को प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी।

मुख्यमंत्री के एक हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को कमतर आंकना उचित नहीं है। ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक जनसमर्थन मिला है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है।

रेल परियोजनाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन से जुड़ी बड़ी वित्तीय देनदारी अभी लंबित है। ऐसे में नई रेल परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.