Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पंजाब का एक युवक ब्यास नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में गिरे दो दोस्तों को बचाने के लिए छलांग लगाई। उसने दोनों को तो नदी से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद पानी के तेज बहाव में बह गया। लापता युवक का शुक्रवार सुबह शव बरामद कर दिया गया है। 

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पंजाब के कपूरथला निवासी कातिया और सोनू नामक दो युवक शाम करीब 6:30 बजे ब्यास नदी में गिर गए। वहां मौजूद गौरव और सुमित पानी में डूबे दोनों लड़कों को बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गए। सुमित ने उन्हें तो बाहर निकाल दिया। लेकिन खुद पानी में फंस गया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने गौरव को भी बाहर निकाला। हालांकि, गौरव की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर किया गया है।

एसपी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सुमित पुत्र रवि निवासी गांव काला सिंघा त्राटक डाकघर कपूरथला के तौर पर हुई है। उसके तीनों दोस्त भी वही के रहने वाले हैं। मृतक युवक 20 साल का था और भुंतर में कपड़े का व्यापार करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। जिन दो लड़कों को उसने बचाया है। वह भी कपड़े का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि भुंतर पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह मृतक युवक का शव नदी से निकाल दिया है। अब उसे पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.