Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’

Summer express,अंकुर कपूर, अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कॉकरोज जनता पार्टी को लेकर की गई अपनी सोशल मीडिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को संघर्ष करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन पार्टी को अपने नाम पर पुनर्विचार करना चाहिए।

अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई अपनी पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने केवल एक सुझाव दिया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि कॉकरोच एक गंदा कीट है, जिसे देखकर छोटा बच्चा भी उसे कुचलने की कोशिश करता है। ऐसे में संघर्ष करना सबका अधिकार है, लेकिन पार्टी का नाम बदल लेना चाहिए।

मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने हरियाणा विधानसभा का सत्र न बुलाने को लेकर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा सत्र आयोजित होते हैं तो कांग्रेस के नेता चर्चा में भाग लेने से बचते हैं और सरकार की ओर से जवाब दिए जाने पर सदन से वॉकआउट कर जाते हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ छलावा कर रही है। उनके पास जनता के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं है और वे केवल सुर्खियां बटोरने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ अखबारों में छपने की चिंता रहती है, चाहे खबर किसी भी रूप में प्रकाशित हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.