Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटैची विवाद पर भाजपा का हमला,राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता नीरज भारती द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ उठ रही आवाजें विपक्ष नहीं, बल्कि कांग्रेस के अपने नेताओं की ओर से सामने आ रही हैं।

राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को विकास और जनहित के मुद्दों पर जनादेश दिया था, लेकिन सरकार इन अपेक्षाओं पर खरी उतरती दिखाई नहीं दे रही है।उन्होंने कथित “अटैची” मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि इस विषय में लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई है तो कांग्रेस नेतृत्व को पूरे मामले का संज्ञान लेना चाहिए और जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आरोप निराधार हैं तो कांग्रेस को भी इस पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।भाजपा नेता ने हमीरपुर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज भारती द्वारा उठाए गए कथित “पांच अटैचियों” के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और जनता जवाब चाहती है। उनके अनुसार प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लगते रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।खैनी, डोप टेस्ट और नशे से जुड़े हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राणा ने कहा कि इन मुद्दों को कांग्रेस के नेताओं ने ही सार्वजनिक रूप से उठाया है, जिससे प्रदेश की छवि प्रभावित हुई है।उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय इन विषयों पर स्पष्टता और जवाबदेही दिखानी चाहिए।इसके अलावा राणा ने विमल नेगी प्रकरण का भी उल्लेख किया और कहा कि मामले में चल रही जांच से कई तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.