Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट, MCX पर सोना 1.50 लाख के नीचे फिसला

Summer express, नई दिल्ली |कीमती धातुओं के बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी नरमी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.50 लाख रुपये के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया, जबकि चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली।

बुधवार सुबह MCX पर सोने का भाव 2,843 रुपये टूटकर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 4,651 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,877 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा, जिसका असर घरेलू बाजार में दिखाई दिया।

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली थी। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कमजोर डॉलर और निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलते 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,500 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) तक पहुंच गया था। इससे पहले इसका भाव 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रहीं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और निवेशकों के जोखिम लेने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण सोने जैसी सुरक्षित निवेश संपत्तियों की मांग प्रभावित हुई है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव कम होने तथा युद्धविराम को लेकर सकारात्मक संकेतों ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के आधार पर कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.