Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में कोचिंग सेंटर जाते समय दो नाबालिग बहनें लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Summer express, अमृतसर | अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी से दो नाबालिग बहनों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लापता लड़कियों के पिता मनोज कुमार के अनुसार, उनकी दोनों बेटियां नियमित रूप से एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थीं। जिस दिन घटना हुई, उस दिन बड़ी बेटी रोजी का फाइनल एग्जाम था। दोपहर करीब तीन बजे दोनों बहनें घर से कोचिंग सेंटर के लिए निकली थीं।

परिवार के मुताबिक छोटी बहन बड़ी बहन को कोचिंग सेंटर छोड़ने गई थी, लेकिन कुछ समय बाद कोचिंग सेंटर से फोन आया कि रोजी परीक्षा देने के लिए वहां पहुंची ही नहीं। सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

काफी खोजबीन के बाद परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह ने बताया कि लड़कियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द दोनों नाबालिगों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब के अन्य जिलों, विशेषकर लुधियाना में भी लड़कियों के लापता होने के कई मामले चर्चा में रहे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए राज्य महिला आयोग भी ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पुलिस परिजनों के साथ लगातार संपर्क में है और दोनों बहनों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.