Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर कोटला कलां में विशेष हवन,अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

हमीरपुर, अरविंद -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से बुधवार को प्राचीन महादेव मंदिर, कोटला कलां में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया।हवन यज्ञ के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि देश ने अंतरिक्ष, रक्षा, डिजिटल तकनीक, आधारभूत ढांचे और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को देश के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के सफल और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की।अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल देश के विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.