Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में 20 जून तक चलेगा सरकार की उपलब्धियों का विशेष जनसंपर्क अभियान

Summer express, करनाल। केंद्र और राज्य सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से करनाल जिले में विशेष प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 20 जून तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याण और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त  डॉ. राहुल रईया ने अधिकारियों की बैठक में अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

अभियान के दौरान जिले में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जनप्रतिनिधि अपने-अपने लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में एक दिन बिताकर लोगों से संवाद करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में पौधारोपण अभियान, विशेष स्वच्छता अभियान, रोजगार मेले तथा विकास और जनकल्याण योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा, जबकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कृषि, बागवानी विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। वहीं पशुपालन विभाग पशु मेले का आयोजन करेगा, जिसमें पशुओं के स्वास्थ्य, रखरखाव, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को सीधे लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.