Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

645 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले में हरियाणा के पूर्व सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार,ईडी ने चार दिन की रिमांड पर लिया

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने 645 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले और धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के विकास एवं पंचायत निदेशालय के पूर्व सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 10 जून 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई |

ईडी के अनुसार जांच में सामने आया है कि हरियाणा सरकार, यूटी चंडीगढ़ प्रशासन तथा चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित दो निजी स्कूलों के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खातों से करीब 645 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि का गबन किया गया। मामले में विक्रम वाधवा को मुख्य आरोपियों में शामिल माना गया है, जिसने रिभव ऋषि, अभय कुमार, बैंक अधिकारियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कथित रूप से इस घोटाले को अंजाम दिया।

जांच एजेंसी के मुताबिक नरेश कुमार को सरकारी धन की हेराफेरी के लिए इस्तेमाल की गई शेल कंपनी स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स से सीधे रकम प्राप्त हुई। ईडी का दावा है कि नरेश कुमार ने न केवल अपने और परिवार के बैंक खातों में करीब 1.20 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित राशि प्राप्त की, बल्कि धन के हस्तांतरण, परतें बनाने (लेयरिंग) और उसे छिपाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा उसे बड़ी मात्रा में नकदी भी पहुंचाई गई थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि कैपको फिनटेक सर्विसेज, स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स, आर.एस. ट्रेडर्स और एसआरआर प्लानिंग गुरुस प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई मध्यस्थ शेल कंपनियों के खातों में सरकारी विभागों से सीधे धनराशि भेजी गई। बाद में इन पैसों को विभिन्न खातों के जरिए घुमाया गया। ईडी के अनुसार सैकड़ों करोड़ रुपये ज्वैलर्स को ट्रांसफर किए गए, जिनसे बैंकिंग लेनदेन के बदले नकदी प्राप्त की गई और फिर यह नकदी विभिन्न सरकारी अधिकारियों तक पहुंचाई गई।

ईडी ने नरेश कुमार को पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार कर विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 जून तक चार दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले इस मामले में रिभव ऋषि, अभय कुमार और विक्रम वाधवा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
ईडी ने कहा है कि धन के पूरे प्रवाह (मनी ट्रेल), अन्य लाभार्थियों और इस राशि से खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.