Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में किसानों ने किया चक्कर मिल्क प्लांट का घेराव, बोले- अब मजबूरन करना पड़ेगा चिट्टे का ही धंधा

मंडी, धर्मवीर- जिला मंडी में आज किसानों ने चक्कर मिल्क प्लांट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्लांट का घेराव कर दिया। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा दूध का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रति किसान केवल 20 लीटर दूध खरीदने की सीमा तय किए जाने पर भी किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान किसान यहां तक बोलते हुए नजर आए कि उन्हे अब दूध नहीं चिट्टे का धंधा करने के लिए ही मजबूर होना पड़ेगा।

 प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मिल्क प्लांट के बाहर एकत्रित हुए और प्रबंधन व सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से आए दिन कट ब्रेक लगाए जा रहे हैं और जिसकी उन्हें सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा और किसानों ने करीब तीन घंटे तक मिल्क प्लांट के गेट के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। स्थिति को गंभीर होता देख एसडीएम बल्ह और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर मामले को शांत करवाया। मीडिया के माध्यम से किसानों ने सरकार से मांग उठाई कि भुगतान की प्रक्रिया को नियमित किया जाए और 20 लीटर की सीमा को तुरंत हटाया जाए।इस मौके पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि किसान यूनियन के पदाधिकारियों से उनकी वार्ता हुई है। लिखित रूप में किसानों की मांगे भी उनकी पास पहुंच चुकी हैं, जिसे उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.